वैश्व बन्धु हलवाई (मोदनवाल) समाज का मण्डलीय वार्षिकोत्सव एवं होली मिलन समारोह
बस्ती ( अनुराग लक्ष्य न्यूज ) वैश्व बन्धु हलवाई (मोदनवाल) समाज का मण्डलीय वार्षिकोत्सव एवं होली मिलन समारोह अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह बस्ती (आडोटोरियम) में धूमधाम से मनाया गया। अतिथियों द्वारा मोदनसेन जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। आयोजकों ने आये हुए अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनन्दन किया।
मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष आलोक आर्य ने कहा कि होली मिलन परिचय समारोह वैश्व बन्धुओं को एकजुट होने का सुअवसर है। एक दूसरे के प्रति सहयोग की भावना बनायें रखें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर एक दूसरे का सहयोग करें। संगठन की मजबूती के लिए निरन्तर कार्य करते रहें।
म्युजिकल चेयर प्रतियोगिता में परी, आकांक्षिता, शिविका, मेंहदी प्रतियोगिता में रीतिका, स्नेहा, प्रीती, बलिका जूनियर वर्ग की दौड़ में कोमल, शिमल, मानवी, सीनियर वर्ग में परी, अंशिका, काजल ने जीत हासिल की। मुख्य अतिथि द्वारा खेलकूद, मेंहदी, वाद-विवाद, सामान्य ज्ञान, नृत्य, फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी विनीत मोदनवाल द्वारा अपने प्रशिक्षित बच्चों अनुष्का, कार्तिक, वंश मोदनवाल द्वारा स्टेज शो के माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया गया।
अनिल अकेला द्वारा श्रीराम प्रभु की अद्भुत छवि प्रस्तुत की गयी जो काफी सराहा गया।
कार्यक्रम में मनीष गुप्ता पूर्व वैज्ञानिक (अमेरिका), अधिशासी अधिकारी बढ़नी चाफा, डुमरियागंज राजन गुप्ता, मंजीत गुप्ता ने वैश्व बन्धुओं को समाज में आगे बढ़ने के लिए जागरूक किया।
होली मिलन समारोह में लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाई दिया। होली गीतों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में गनेशपुर, बेलघाट, डुमरियागंज, फैजाबाद, गोरखपुर से तमाम मोदनवाल समाज के लोगों ने प्रतिभाग किया। जिलाध्यक्ष शिवाजी मोदनवाल ने आये हुए सभी लोगों के प्रति आभार ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से महामंत्री राजेन्द्र मोदनवाल, उपाध्यक्ष सुशील मोदनवाल, मीडिया प्रभारी आनन्द गुप्ता, मनोज कुमार सर्राफ, गौरव भारत सर्राफ, बालक राम रमेश कुमार सर्राफ, धर्मेन्द्र मोदनवाल, आनन्द मोदनवाल, संदीप मोदनवाल, अरूण मोदनवाल, चन्द्रकेत मोदनवाल, अमन मोदनवाल, जितेन्द्र मोदनवाल (रवि), विनीत मोदनवाल, विवेकानन्द मोदनवाल, चन्दन, रजनीश सर्राफ, अशोक मोदनवाल, धु्रवचन्द, परमात्मा विश्वास, लक्ष्मी प्रसाद रवि, राजन, दुर्गा प्रसाद, विजय वल्ला, सुजीत कुमार एवं समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे। लोगों के लिए भोजन एवं जलपान की भी व्यवस्था की गयी।