अब मंच पर नहीं होगी घबराहट – आ रही है जिज्ञासु द्वारा रचित “ सफल मंच संचालन ”

अब मंच पर नहीं होगी घबराहट – आ रही है जिज्ञासु द्वारा रचित “ सफल मंच संचालन ”

अम्बेडकर नगर । कार्यक्रमों में मंच संचालन की बढ़ती आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए लेखक डॉ० तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु ने “ सफल मंच संचालन ” नामक एक व्यवहारिक मार्गदर्शक पुस्तक तैयार की है , जो शीघ्र ही प्रकाशित होने जा रही है । इस पुस्तक में मंच संचालन की तैयारी , श्रोताओं से संवाद की कला , मंच पर भाषा का चयन , हास्य-व्यंग्य का संतुलन , अतिथि स्वागत शैली तथा कार्यक्रम के विभिन्न चरणों की प्रभावी प्रस्तुति का विस्तृत वर्णन है । लेखक के अनुसार यह पुस्तक प्रशिक्षण संस्थानों, विद्यालयों , महाविद्यालयों और सांस्कृतिक मंचों के लिए एक उपयोगी संदर्भ ग्रंथ सिद्ध होगी । पुस्तक का प्रकाशन कार्य अंतिम चरण में है ।