IGRS व CM डैशबोर्ड रैंकिंग में संतकबीरनगर अव्वल, प्रदेश में प्रथम व पांचवां स्थान
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
जितेन्द्र पाठक
संतकबीरनगर, जनपद संतकबीरनगर को IGRS (Integrated Grievance Redressal System) और CM डैशबोर्ड की नवीनतम रैंकिंग में प्रदेश में क्रमशः प्रथम और पांचवां स्थान प्राप्त हुआ है। जनसुनवाई प्रणाली को मजबूत बनाने तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के प्रति प्रतिबद्धता के चलते यह उपलब्धि हासिल हुई।
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जन शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया गया। इस उपलब्धि में अहम भूमिका निभाने वाले IGRS सेल और CM डैशबोर्ड में तैनात प्रभारी उपनिरीक्षक रजनीश राय, उपनिरीक्षक ब्रजेश सिंह तथा टीम के सदस्य हेड कांस्टेबल आदर्श श्रीवास्तव, कांस्टेबल विकास यादव, कांस्टेबल धनंजय शर्मा, कांस्टेबल लल्लन पाल, हेड कांस्टेबल धृष्टधुम्न सिंह और कांस्टेबल चन्दन कुमार साहनी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जन शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित करना और फीडबैक में जनता की संतुष्टि प्राप्त करना चुनौतीपूर्ण कार्य था, जिसे टीम ने अपनी मेहनत और समर्पण से संभव बनाया। सम्मान के दौरान पुलिसकर्मियों के कार्य की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी ऊर्जा और लगन के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
IGRS सेल ने शिकायतों के निस्तारण में गति के साथ गुणवत्ता मानकों का भी पूरा ध्यान रखा, जिससे डिफॉल्टर की संख्या शून्य बनी रही। जनपद की इस उपलब्धि से पुलिस विभाग के साथ-साथ आमजन में भी खुशी का माहौल है।