अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रक्तदान का संदेश : रक्तकेंद्र प्रभारी डॉक्टर मनोज गुप्ता ने स्वयं रक्तदान कर बढ़ाया उत्साह
युवान फाउंडेशन की प्रेरणा से आयोजित शिविर में 22 लोगों ने किया रक्तदान,
महिला दिवस पर एक मात्र महिला रक्तदानी रोली गौतम ने भी निभाई भागीदारी
अम्बेडकर नगर।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाज में सेवा, संवेदनशीलता और महिला सशक्तिकरण का संदेश देने के उद्देश्य से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रक्तकेंद्र प्रभारी डॉ. मनोज गुप्ता ने स्वयं रक्तदान कर उपस्थित लोगों को प्रेरित किया और मानवता की सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया।
शिविर का आयोजन शमशेर कुमार वर्मा द्वारा अपनी पत्नी के पुण्यतिथि के अवसर पर उनके पुत्र सौरभ सिंह पटेल के नेतृत्व में किया गया, जबकि सामाजिक संस्था युवान फाउंडेशन ने प्रेरक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान युवान फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं यूथ आइकॉन प्रवीण गुप्ता ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि “रक्तदान न केवल किसी जरूरतमंद को जीवन देने का माध्यम है, बल्कि यह समाज में मानवीय संवेदना और जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। महिला दिवस के अवसर पर रक्तदान जैसे कार्य समाज में समानता और सहभागिता का संदेश देते हैं।”
रक्तकेंद्र से रक्तकेंद्र प्रभारी की उपस्थिति में डॉक्टर महेश यादव, लैब टेक्नीशियन संतोष मिश्रा,नवीन दीक्षित, राजकुमार,काउंसलर दीपक नाग,अवनीश,आनंद, अंजली,आरती,रमेश,आनंद ने रक्तदान के लिए प्रेरित किया। शिविर में युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस रक्तदान शिविर में कुल 25 लोगों ने पंजीकरण कराया जिसमें स्वस्थ्य पाए गए 22 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। विशेष रूप से महिला रक्तदानी रोली गौतम ने आगे आकर रक्तदान किया, जिससे महिला सशक्तिकरण और समाज में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी का सशक्त संदेश गया।
रक्तदानियों का नाम=
डॉ मनोज गुप्ता(प्रभारी अधिकारी)
रोली गौतम (एक मात्र महिला रक्तदानी)
सौरभ सिंह पटेल
संतोष मिश्रा
नवीन दीक्षित
आर्यन वर्मा
दिनेश उर्फ अप्पू सोनी
विपिन गुप्ता
सूर्यकांत
मनोज वर्मा
मुकेश वर्मा
जितेन्द्र कुमार
देवेन्द्र मणि
दिलीप
राम कुमार मौर्य
राज वर्मा
सूरज गुप्ता
सत्यम शुक्ला,
ज्ञानचंद्र
जीशान
सुनील
रामतीरथ
आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं तथा जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।