शैक्षिक नवाचार संगठन की जनपदीय बैठक का आयोजन सोमवार को

शैक्षिक नवाचार संगठन की जनपदीय बैठक का आयोजन सोमवार को

 

बस्ती। शैक्षिक नवाचार संगठन की जनपदीय बैठक का आयोजन स्थानीय स्काउट भवन सभागार में 9 मार्च दिन सोमवार को आयोजित किया गया है, बैठक को बतौर मुख्य अतिथि शैक्षिक नवाचार संगठन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह संबोधित करेंगे, अध्यक्षता शैक्षिक नवाचार संगठन के जिला संयोजक द्वारा किया जाना है, उल्लेखनीय है कि बहुत से ऐसे शिक्षक हैं जो निरंतर नवाचार के द्वारा शैक्षिक गुणवत्ता की वृद्धि हेतु प्रयास कर रहे हैं एवं योगदान दे रहे हैं उनको संगठन से जोड़ने का अवसर प्रदान किया जा रहा है, प्रदेश में विभिन्न जनपदों में ऐसे नवाचारी शिक्षकों को शैक्षिक नवाचार संगठन एक ऐसा मंच प्रदान करता है जिससे कि उनकी प्रतिभा को और निखारने का अवसर प्राप्त होता है और उनके इस विशिष्ट योग्यता को अन्य शिक्षक को भी जानने एवं अनुसरण करने का अवसर प्राप्त होता है।