साइबर क्राइम पुलिस थाना बहराइच द्वारा जागरुकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन
आज राष्ट्रीय साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक जनपद बहराइच महोदय के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी के कुशल तथा श्री नारायण दत्त मिश्रा, क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के मार्गदर्शन में बड़ी बेरिया माता मन्दिर जनपद बहराइच में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान लगभग 100-150 स्थानीय नागरिकों को मोबाइल फोन एवं सोशल मीडिया आईडी की सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। उपस्थित जनसमूह को निम्न बिंदुओं पर विशेष रूप से जागरूक किया गया—
* सोशल मीडिया खातों में टू-स्टेप वेरिफिकेशन (Two-Step Verification) अनिवार्य रूप से सक्रिय करना।
* मोबाइल फोन एवं महत्वपूर्ण एप्लीकेशनों में मजबूत एवं जटिल पासवर्ड का उपयोग करना।
* अज्ञात स्रोतों से प्राप्त लिंक एवं एपीके (APK) फाइल्स को डाउनलोड या ओपन न करना।
* साइबर ठगी, फिशिंग, ओटीपी फ्रॉड, केवाईसी अपडेट के नाम पर होने वाले धोखाधड़ी से सतर्क रहना।
इसके अतिरिक्त सभी को अवगत कराया गया कि यदि किसी के साथ साइबर फ्रॉड की घटना घटित होती है तो तत्काल नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल एवं टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। कार्यक्रम के माध्यम से आमजन को साइबर सुरक्षा संबंधी उच्चाधिकारीगण द्वारा प्राप्त निर्देशों से भली-भांति अवगत कराते हुए डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
पुलिस टीम का विवरण में प्रभारी निरीक्षक श्री रणजीत यादव, साइबर क्राइम पुलिस थाना, बहराइच , उ0नि0 श्री विनय कुमार मिश्रा , उ0नि0 श्री रामसुभाष