आईटीआई में प्रवेश हेतु 04 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित
बहराइच 02 अगस्त। प्रधानाचार्या आईटीआई श्रीमती स्मृति शर्मा ने बताया कि व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग उ.प्र. के अन्तर्गत जनपद में संचालित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बहराइच 103 नानपारा रोड बहराइच, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नानपारा, 104 लखैय्याकला नानपारा बहराइच, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रेहुवा मंसूर महसी, 219 गडवा बहराइच एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नानपारा 220 बंजारन टाण्डा नानपारा बहराइच तथा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कैसरगंज 431 कटघराकला बहराइच में प्रवेश सत्र 2026 से प्रारम्भ होने वाले प्रशिक्षण सत्र में एनसीवीटी एवं एससीवीटी पाठ्यक्रम के अन्तर्गत प्रारम्भ होने वाले प्रशिक्षण सत्र हेतु इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट एससीवीटीयूपी डाट इन के माध्यम से 04 अगस्त 2026 तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रधानाचार्य आईटीआई ने बताया कि अन्य विस्तृत जानकारी के लिए राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश, अलीगंज, लखनऊ के हेल्पडेस्क नम्बर 0522-4150500, 7897992063 दूरभाषः 0522-2336115, 9628372929 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः