राष्ट्रीय सेवा योजना की राष्ट्र सेवा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण : डॉ रघुवर पाण्डेय

राष्ट्रीय सेवा योजना की राष्ट्र सेवा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण : डॉ रघुवर पाण्डेय

बस्ती ( अनुराग लक्ष्य न्यूज ) महिला पी जी कॉलेज बस्ती में आज राष्ट्रीय सेवा योजना का सप्त दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रख्यात समाजशास्त्री डॉ० रघुवर पाण्डेय ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यर्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ कमलेश कुमारी पांडेय ने अतिथि स्वागत उद्वोधन व कार्यक्रम का संचालन किया तथा राष्ट्रीय सेवा योजना की सात दिवसीय विशेष शिविर में अधिगृहीत/ चयनित मोहल्ला तुर्कहिया गांधी नगर बस्ती में राष्ट्रीय सेवा योजना की सात दिवसीय विशेष शिविर के विभिन्न दिवसों के प्रथम और द्वितीय सत्र में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों एवं अभियानों की विस्तृत रूप रेखा प्रस्तुत किया।
डॉ कमलेश कुमारी पांडेय ने कहा कि प्राचार्या प्रो सुनीता तिवारी के मार्ग दर्शन में संचालित इस सात दिवसीय विशेष शिविर के माध्यम से हम यह सीख पाते हैं कि कम संसाधन में भी हम बेहतर जीवनयापन कर सकते हैं।
मुख्य अतिथि प्रख्यात समाजशास्त्री एवं जिला संयोजक भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ बस्ती डॉ रघुवर पाण्डेय ने अपने वक्तव्य में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना राष्ट्र सेवा की भावना को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करता है।भारतीय संस्कृति का मूलाधार है जियो इसलिए ताकि दूसरों की सहायता कर सको जिससे वे भी जीवित रहें। मानव एक सामाजिक प्राणी है,इसलिए समाज की परिकल्पना हमसे है,
आगे अपने वक्तव्य में उन्होंने कहा -हमें बढ़ती नकारात्मकता के इस दौर में स्वयं को सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण करना होगा।
राष्ट्रीय सेवा योजना की सात दिवसीय विशेष शिविर के प्रथम दिवस के द्वितीय सत्र में स्वयं सेविकाओं द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसके अन्तर्गत विद्यालय प्रांगण की साफ सफाई किया गया ।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ बीना सिंह , श्रीमती प्रियंका सिंह, श्रीमती नेहा परवीन, डॉ मोनी पांडेय, डॉ प्रियंका पांडेय, श्रीमती पूनम यादव, डॉ नेहा श्रीवास्तव,आँचल विश्वकर्मा ,दुर्गेश कुमार गुप्ता, सूर्या उपाध्याय के साथ साथ राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेविकाएं उपस्थित रहीं।