मशहूर रियल एस्टेट बिजनेसमैन एवं समाजसेवी आर.सी. वर्मा ने किया शुभारंभ, संतकबीर नगर में इलेक्ट्रिक वाहन युग की नई शुरुआत
हरित ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा
रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा नया बल
जितेन्द्र पाठक
संतकबीर नगर। जिले में स्वच्छ ऊर्जा और आधुनिक परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नीलम इलेक्ट्रिक ऑटो सेल्स का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के मशहूर रियल एस्टेट व्यवसायी एवं समाजसेवी आर.सी. वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आर.सी. वर्मा ने कहा कि यह पहल केवल एक नए व्यापार की शुरुआत नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ ऊर्जा और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में पेट्रोल और डीजल के विकल्प के रूप में विद्युत चालित वाहनों का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे समय में संतकबीर नगर में उपग्रो ई-स्कूटी जैसे आधुनिक और किफायती वाहनों की उपलब्धता क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।
उन्होंने आयोजक श्री राकेश चौधरी को इस सराहनीय पहल के लिए बधाई देते हुए कहा कि इस शोरूम के माध्यम से न केवल लोगों को बेहतर सेवा मिलेगी, बल्कि क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। साथ ही इससे स्थानीय व्यापार और अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इस नई शुरुआत का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि नीलम इलेक्ट्रिक ऑटो सेल्स आने वाले समय में निरंतर प्रगति करेगा और पूरे जिले में अपनी अलग पहचान स्थापित करेगा। साथ ही लोगों से स्वच्छ और हरित भारत के निर्माण में इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने की अपील भी की गई। इस अवसर पर देवेश चौधरी सहित तमाम लोग मौजूद रहे