राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने जिला पंचायत सदस्य अजय शर्मा के घर पहुंचकर जाना हाल, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने जिला पंचायत सदस्य अजय शर्मा के घर पहुंचकर जाना हाल, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

 

परिवार से पुराने संबंध, मंत्री बोले—जनसेवा ही हमारी प्राथमिकता

 

जितेन्द्र पाठक

 

संतकबीरनगर खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा जिला पंचायत सदस्य अजय शर्मा के घर पहुंचे और उनका हालचाल जाना। इस दौरान मंत्री सतीश शर्मा ने अजय शर्मा और उनके परिवार के सदस्यों से आत्मीय मुलाकात की। बताया जाता है कि अजय शर्मा के परिवार से उनके पुराने और घनिष्ठ संबंध हैं, इसी कारण उन्होंने घर पहुंचकर कुशलक्षेम पूछी और परिवार के सदस्यों से बातचीत की।

मंत्री सतीश शर्मा के आगमन पर जिला पंचायत सदस्य अजय शर्मा ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग भी मौजूद रहे और मंत्री जी से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया।

अपने संबोधन में मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार आम जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है और विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग और आशीर्वाद से ही क्षेत्र का लगातार विकास संभव हो पा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी अपील की कि वे जनसमस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का काम करते रहें, ताकि उनका समाधान समय पर किया जा सके।

इस अवसर पर ,पंकज शर्मा, कृष्णकांत शर्मा, देवेंद्र पांडे, सत्येंद्र राय, पिंटू पांडे, दिवाकर गौतम, राज यादव, प्रभात चौधरी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।