अपर मुख्य सचिव समाज कल्याण का आगमन 07 मार्च को 

अपर मुख्य सचिव समाज कल्याण का आगमन 07 मार्च को

बहराइच 05 मार्च। अपर मुख्य सचिव, समाज कल्याण एवं सैनिक कल्याण विभाग, उ.प्र. शासन तथा महानिदेशक उपाम एवं एस.आई.आर.डी. श्री एल. वेंकटेश्वर लू का 07 मार्च 2026 को जनपद आगमन प्रस्तावित है। अपर मुख्य सचिव श्री लू पूर्वान्ह 11ः00 बजे जिला ग्राम्य विकास संस्थान, बहराइच में कर्मयोग, मद्य निषेध एवं विकसित भारत के सम्बन्ध में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, प्रबुद्धजनों एवं अन्य स्टेक होल्डर्स के साथ आयोजित संगोष्ठी में प्रतिभाग करेंगे। यह जानकारी देते हुए प्रभारी अधिकारी वी.आई.पी./नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि श्री लू अपरान्ह 01ः00 बजे जनपद श्रावस्ती के लिए प्रस्थान कर जायेंगे।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः