पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी का हुआ जोरदार स्वागत 

पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी का हुआ जोरदार स्वागत

बहराइच 05 मार्च।सपा में शामिल होने के बाद स्थानीय छोटी तकिया दरगाह में आज एक इफ्तार पार्टी में शामिल होने बहराइच पहुंचे पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी का यहां जोरदार स्वागत हुआ।

टिकोरा मोड़ से शुरू हुआ स्वागत समारोह शहर के विभिन्न स्थानों पर सपा कार्यकर्ताओं ने श्री सिद्दीकी को फूल मालों से लाद दिया।

इफ्तार पार्टी में कैसरगंज के विधायक आनंद यादव,पूर्व विधायक के के ओझा,मुकेश श्रीवास्तव,शब्बीर बाल्मीकि,पुर्व विधान परिषद सदस्य इमलाक खान,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष तेजे खान,सपा नेता डॉ राजेश तिवारी,पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष जे पी मिश्रा,सपा नेता शकील अहमद, समेत हजारों लोग उपस्थित थें।