यूरोकिड्स एवं डीपीएस पचपेड़िया के निदेशक अमरमणि पाण्डेय ने दी होली की शुभकामनाएं, नए सत्र का प्रवेश प्रारम्भ

यूरोकिड्स एवं डीपीएस पचपेड़िया के निदेशक अमरमणि पाण्डेय ने दी होली की शुभकामनाएं, नए सत्र का प्रवेश प्रारम्भ

 

-यूरोकिड्स एवं डीपीएस पचपेड़िया में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक सुविधाओं का भरोसा।

 

बस्ती। रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर यूरोकिड्स एवं डीपीएस पचपेड़िया के निदेशक अमरमणि पाण्डेय ने समस्त छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि होली का त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। यह पर्व हमें जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और उत्साह के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

निदेशक अमरमणि पाण्डेय ने कहा कि विद्यालय परिवार सदैव बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है। अभिभावकों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि अपने पाल्यों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शीघ्र प्रवेश सुनिश्चित कराएं, ताकि बच्चों को प्रारम्भ से ही गुणवत्तापूर्ण एवं संस्कारयुक्त शिक्षा का लाभ मिल सके।

उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में बच्चों को केवल पुस्तकीय ज्ञान ही नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास, नैतिक मूल्यों और व्यवहारिक ज्ञान की भी आवश्यकता है। विद्यालय में इन सभी पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बच्चों को स्मार्ट क्लास, डिजिटल लर्निंग, गतिविधि आधारित शिक्षा और खेल-कूद के माध्यम से पढ़ाया जाता है, जिससे उनकी रचनात्मकता और प्रतिभा निखर सके।

विद्यालय की प्रधानाचार्य अर्चना पाण्डेय ने भी होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा और संस्कार हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमारा उद्देश्य केवल परीक्षा परिणाम तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक बच्चे के अंदर छिपी प्रतिभा को पहचानकर उसे सही दिशा देना है। उन्होंने बताया कि विद्यालय का अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित परिसर बच्चों के सुरक्षित और प्रेरणादायक वातावरण के लिए तैयार किया गया है।

प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यालय में अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षकों की टीम बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रही है। साथ ही, नियमित अभिभावक-शिक्षक बैठक के माध्यम से बच्चों की प्रगति पर निरंतर संवाद रखा जाता है। उन्होंने बताया कि खेल मैदान, विज्ञान प्रयोगशाला, कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय तथा अन्य शैक्षणिक संसाधन बच्चों के समग्र विकास में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।

अर्चना पाण्डेय ने यह भी कहा कि प्रारंभिक शिक्षा बच्चे के जीवन की नींव होती है, इसलिए सही समय पर सही विद्यालय का चयन अत्यंत आवश्यक है। विद्यालय प्रबंधन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए संकल्पित है और हर संभव प्रयास कर रहा है कि उन्हें आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति और मूल्यों की भी समझ विकसित हो।

अंत में निदेशक अमरमणि पाण्डेय ने पुनः सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह रंगोत्सव सभी के जीवन में खुशियां, समृद्धि और सफलता लेकर आए। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे नए सत्र के लिए समय रहते प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कराएं और अपने बच्चों को एक बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्रदान करें।