आबकारी विभाग की छापेमारी, 30 लीटर शराब जब्त: 400 किलो महुआ लहन बरामद, चार आरोपियों पर केस दर्ज

आबकारी विभाग की छापेमारी, 30 लीटर शराब जब्त: 400 किलो महुआ लहन बरामद, चार आरोपियों पर केस दर्ज

रिपोर्टर अनुराग उपाध्याय

प्रतापगढ़ में आबकारी विभाग ने होली पर्व से पहले अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। लालगंज थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान 30 लीटर अवैध शराब और 400 किलोग्राम महुआ लहन बरामद किया गया। इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी, पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर और जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश्वर नाथ सिंह के निर्देश पर सोमवार को की गई। आबकारी विभाग की टीम ने पूरे फटे और ग्राम रामपुर बावली में दबिश दी। छापेमारी के दौरान मौके से भारी मात्रा में अवैध शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला महुआ लहन भी जब्त किया गया। अवैध शराब के कारोबार में लिप्त पाए गए चार व्यक्तियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

इस अभियान का नेतृत्व आबकारी निरीक्षक अशोक कुमार ने किया, जिसमें विभाग की टीम भी शामिल रही। प्रशासन ने आगामी होली त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से यह सख्त कदम उठाया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।