भारत-नेपाल के उच्चाधिकारियों के साथ समन्वय समिति कि बैठक 

भारत-नेपाल के उच्चाधिकारियों के साथ समन्वय समिति कि बैठक

नौतनवां (महराजगंज)भारत- नेपाल सीमा के सोनौली बार्डर पर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा महराजगंज और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना महराजगंज ने नेपाल चुनाव व होली त्योहार के दृष्टिगत में सोनौली सीमा पर एस.एस.बी कार्यालय पर भारत-नेपाल के उच्चाधिकारियों के साथ समन्वय समिति कि बैठक किये।

 

बैठक में मुख्य रूप कानून-व्यवस्था एवं सीमा सुरक्षा को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु भारत और पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के उच्चाधिकारियों के बैठक में सीमा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन की निगरानी, संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम तथा अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर सतर्कता बढ़ाने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गयी। नेपाल मे आगामी चुनाव के दृष्टिगत 2 मार्च 2026 की मध्यरात्रि से सामान्य आवागमन बंद रहेगा। जबकि आपातकालीन सेवाएं दोनो राष्ट्रो के अधिकारियों के समन्वय से संचालित रहेगी। पड़ोसी राष्ट्र नेपाल प्रशासन को सभी आवश्यक सहयोग प्रदान करने का निर्देश दिया गया। सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (SSB) एवं स्थानीय थाना पुलिस को संयुक्त रूप से गश्त बढ़ाने, खुफिया सूचनाओं का आदान-प्रदान करने तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त, यह भी निर्देशित किया गया कि सीमा क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, तस्करी अथवा संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी जाये तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि चुनाव अवधि के दौरान शांति, सुरक्षा एवं पारदर्शिता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

जनपद प्रशासन एवं पुलिस द्वारा समन्वित कार्रवाई से सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ रहने की उम्मीद व्यक्त की गई है।