शुकुलपुरा में श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ महोत्सव का भव्य आयोजन,कृष्ण जन्मोत्सव में झूम उठे श्रोता
बस्ती। चिलमा बाजार ब्लॉक दुबौलिया अंतर्गत ग्राम शुकुलपुरा में श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ महोत्सव का भव्य आयोजन, शुकुलपुरा में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में भक्तिमय वातावरण रहा। कथा वाचक आचार्य श्री स्वामी वेंकट देशिका चारी जी महाराज ने श्रोताओं को श्रीमद् भागवत महापुराण के महत्वपूर्ण प्रसंगों का वर्णन किया।
कथावाचक ने भगवान वामन अवतार की कथा विस्तार से सुनाई। उन्होंने बताया कि कैसे भगवान विष्णु ने राजा बलि के अहंकार को समाप्त कर उन्हें पाताल लोक का स्वामी बनाया। इस प्रसंग के माध्यम से आचार्य श्री ने अहंकार त्यागने और भक्ति भाव अपनाने का संदेश दिया।
इसके बाद भगवान श्री कृष्ण के जन्म और नंदोत्सव का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कृष्ण जन्म के उपरांत नंद बाबा के घर मनाए गए उत्सव का चित्रण सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। पूरा पंडाल ‘नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंज उठा।
कथा के समापन पर आचार्य श्री ने माता-पिता की सेवा को सबसे बड़ा धर्म और सच्ची भक्ति का मार्ग बताया। इस अवसर पर जजमान लोकनाथ शुक्ल, व आयोजक कर्ता देवनरायन शुक्ल, सत्यदेव शुक्ल परिवार के सदस्यों द्वारा किया गया। इस आयोजन में डॉक्टर अभिषेक शुक्ल/प्रिंस शुक्ल, आदर्श शुक्ल, हरि ओम, सोमनाथ शुक्ल, विश्वनाथ शुक्ल, लोकनाथ शुक्ल, सिद्धनाथ शुक्ल, कैलाश नाथ शुक्ल, संदीप शुक्ल, अनुराग ,कुलदीप, शिवांश, नमन सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन आरती पूर्णाहुति एवं भंडारा और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस शुभ अवसर पर 25 फरवरी 2026 दिन बुधवार को डॉ.अभिषेक शुक्ल का शुभ तिलकोत्सव समारोह का भी आयोजन हुआ।