नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने किया निर्माण कार्याें का निरीक्षण
बस्ती। शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने भाजपा के वरिष्ठ नेता अंकुर वर्मा के साथ कम्पनी बाग में निर्माणाधीन गुरू गोविन्द सिंह चौक और आवास विकास में सी.सी. रोड, नाली निर्माण का निरीक्षण किया।
नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जाय। कहा कि चुनाव के समय नागरिकों से विकास के जो वायदे किये गये थे उसे चरणबद्ध ढंग से पूरा कराया जा रहा है। वार्डवार नालियों की सफाई, जल निकासी, प्रकाश व्यवस्था, सम्पर्क मार्ग के बेहतर प्रबन्ध कराये जा रहे हैं। उन्होने नागरिकों से आग्रह किया कि स्वच्छता अभियान और नगर पालिका क्षेत्र को स्वस्थ, सुन्दर बनाने की दिशा में योगदान और सुझाव दें।
निरीक्षण के दौरान सभासद परमेश्वर शुक्ल पप्पू के साथ ही गुड्डू पाण्डेय, अमृत पाल ‘सनम’, साहेब सचदेवा, अमरीक सिंह विक्की, दिलप्रीत सिंह, सत्य प्रिय मौर्या, हर प्रीत सिंह, जेई सिविल अर्पित निगम, अंदिता श्रीवास्तव, हर्षित, सूरज गुप्ता, विवेक श्रीवास्तव, विक्रम चौहान, अरूण त्रिपाठी, मोनू पाण्डेय, नीरज पाण्डेय, अर्पित श्रीवास्तव के साथ ही स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।