वशिष्ठ रामायण कथा मित्र सहयोगी बनी स्काउट गाइड टीम बस्ती

वशिष्ठ रामायण कथा मित्र सहयोगी बनी स्काउट गाइड टीम बस्ती

 

बस्ती। वशिष्ठ रामायण कथा पद्म विभूषण श्री तुलसी पीठाधीश्वर जगतगुरु रामभद्राचार्य जी महाराज के श्री मुख से गुरु तीर्थ वशिष्ठ आश्रम बढ़नी मिश्र जनपद बस्ती में निरन्तर जारी है, आयोजन समिति और जिला प्रशासन की पहल पर, जिला मुख्यायुक्त/ जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार के नेतृत्व में स्काउट गाइड की टीम अनवरत व्यवस्था में योगदान दे रही है, स्काउट गाइड टीम आशीर्वाद निरन्तर पाने की आकांक्षाओं के साथ व्यवस्था में सहयोगी बनी हुई है, लीडर ट्रेनर स्काउट जिला सचिव डॉ कुलदीप सिंह, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड लीडर ट्रेनर सत्या पाण्डेय, जिला संगठन आयुक्त स्काउट सहायक लीडर ट्रेनर प्रताप शंकर पाण्डेय, सहायक लीडर ट्रेनर अमरचन्द वर्मा, स्काउट मास्टर बीपी आनन्द, स्काउट मास्टर नंद किशोर चौधरी, स्काउट मास्टर रोहित लाल यादव, ट्रेंनिग कॉउंसर गाइड चाँदनी, ट्रेंनिग काउन्सलर स्काउट विजय कश्यप, स्काउट मास्टर आरुष श्रीवास्तव आदि की सहभागिता रही।