स्वस्थ जीवन की आधारशिला है पर्यावरण संरक्षण : प्रो सुनीता तिवारी
बस्ती । महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय बस्ती में आज राष्ट्रीय सेवा योजना के एक दिवसीय शिविर के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।
पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान के संदर्भ में रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो सुनीता तिवारी ने जन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह जन जागरूकता रैली बस्ती शहर के कंपनी बाग, शास्त्री चौक,कचहरी,फब्बारा चौक तक निकली गई,रैली के अंतर्गत स्वयंसेवी छात्राओं ने बाजारों में घूमकर आमजन को जागरुक किया।
कार्यक्रम के द्वितीय सत्र का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या एवं मुख्य अतिथि प्रो0 सुनीता तिवारी के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अन्तर्गत सरस्वती वंदना और स्वागत गीत की प्रस्तुति स्वयंसेवी छात्राओं द्वारा किया गया।
राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेविकाओं को संबोधित करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो0 सुनीता तिवारी ने कहा. कि पर्यावरण स्वस्थ्य जीवन का आधार है। पर्यावरण का संरक्षण करना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है। पर्यावरण संरक्षण का आज का प्रयास भविष्य की खुश हाली की दशा और दिशा तय करता है।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 कमलेश पांडेय ने अपने वक्तव्य में कहा कि. पर्यावरण सुरक्षा एवं स्वच्छता मानव जीवन के लिए अत्यंत उपयोगी है।
कार्यक्रम का संचालन एवं आभार ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 कमलेश पांडेय के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर डॉ0 सीमा सिंह, डॉ0 रघुवर पाण्डेय, डॉ0 नूतन यादव, डॉ0 वीना सिंह, डॉ0 सुधा त्रिपाठी, डॉ0 सुहासिनी सिंह, डॉ0 रुचि श्रीवास्तव, श्रीमती प्रियंका सिंह, डॉ0 संतोष यदुवंशी, श्रीमती नेहा परवीन, डॉ0 प्रियंका मिश्रा, श्रीमती नेहा श्रीवास्तव, कु0 मोनी पाण्डेय, कु0 आंचल विश्वकर्मा श्रीमती पूनम यादव, सूर्या उपाध्याय, व छात्राएं उपस्थित रहीं।