अयोध्या विप्र संजीवनी परिषद गुरुकुल के विद्यार्थियों ने शैक्षिक प्रतियोगिताओं में गाड़े झंडे

 

सनातन समाज पार्टी के अध्यक्ष श्री वत्साचार्य ने किया विजेताओं को पुरस्कृत; बोले- सरकार बनी तो देश में लागू होगी गुरुकुल आधारित शिक्षा

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। धर्मनगरी अयोध्या स्थित श्री राजगोपाल संस्कृत महाविद्यालय एवं विप्र संजीवनी परिषद गुरुकुल के संयुक्त तत्वावधान में विविध शैक्षिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी मेधा और सांस्कृतिक समझ का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिताओं के परिणाम आयोजित विभिन्न स्पर्धाओं में विद्यार्थियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। सूत्र अंत्याक्षरी दिव्यांश मिश्र (प्रथम), संस्कार तिवारी (द्वितीय) एवं रघुनंदन पांडेय (तृतीय)। श्लोक अंत्याक्षरी रूपेश दुबे (प्रथम), शशांक पांडेय (द्वितीय) एवं मयंक तिवारी (तृतीय)। सम्भाषण प्रतियोगिता: सूरज द्विवेदी (प्रथम), रूपेश दुबे (द्वितीय) एवं मुमुक्षानंद तिवारी (तृतीय)।गीत प्रतियोगिता हर्षित पांडेय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि दिव्यांश मिश्रा व अमित पांडेय को विशेष पुरस्कार से नवाजा गया।
बता दें कि सभी पुरस्कृत छात्र श्री राजगोपाल संस्कृत महाविद्यालय से संबद्ध विप्र संजीवनी परिषद गुरुकुल के विद्यार्थी हैं। सांस्कृतिक स्वाभिमान का आंदोलन है ‘ससपा’: श्री वत्साचार्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं सनातन समाज पार्टी (ससपा) के संस्थापक अध्यक्ष श्री वत्साचार्य जी ने विजेताओं को मेडल प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। अपने संबोधन में उन्होंने वर्तमान शिक्षा पद्धति पर प्रहार करते हुए कहा कि यूजीसी एक्ट समाज को बांटने और सरकार की कमियों को छिपाने के लिए थोपा गया है। उन्होंने संकल्प दोहराया कि यदि सनातन समाज पार्टी की सरकार बनती है, तो देश में गुरुकुल आधारित शिक्षा प्रणाली ही लागू की जाएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि “ससपा केवल एक राजनीतिक मंच नहीं, बल्कि सांस्कृतिक चेतना और नैतिक मूल्यों के पुनर्स्थापन का जनांदोलन है, जो समानता, न्याय और सांस्कृतिक स्वाभिमान के सिद्धांतों पर टिका है। संगठनात्मक नियुक्तियाँ और उपस्थिति कार्यक्रम के दौरान एक आवश्यक बैठक भी संपन्न हुई, जिसमें सर्वसम्मति से शुभम पांडेय को गुरुकुल का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। गुरुकुल के प्रबंधक राजकुमार उपाध्याय ने संस्थान की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला, वहीं महामंत्री मुकेश कुमार पांडेय ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के अध्यापक आशुतोष कुमार एवं अवधेश कुमार ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। पूरे कार्यक्रम का कुशल संचालन परिषद के उपाध्यक्ष राकेश कुमार उपाध्याय ने किया। अंत में श्री वत्साचार्य जी ने उपस्थित जनसमुदाय से राष्ट्र निर्माण और सांस्कृतिक संरक्षण हेतु सनातन समाज पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया।