महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। रामनगरी के सरयारासी धाम में आगामी 19 मार्च से भव्य ‘श्रीराम कथा महोत्सव’ का आयोजन होने जा रहा है। नौ दिवसीय इस आध्यात्मिक अनुष्ठान में प्रख्यात कथा वाचक और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष पूज्य स्वामी गोविंद देव गिरी जी महाराज अपने मुखारविंद से श्रीराम के आदर्श चरित्र का बखान करेंगे।
कथा का कार्यक्रम और समय
आयोजन समिति से मिली जानकारी के अनुसार, कथा का शुभारंभ चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (विक्रम संवत 2083) यानी 19 मार्च 2026 को होगा। नियमित समय: प्रतिदिन दोपहर 3:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक कथा का प्रवाह चलेगा। विश्राम कथा का समापन चैत्र शुक्ल रामनवमी, 27 मार्च को सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे के सत्र के साथ होगा। भंडारा 28 मार्च, शनिवार को दोपहर 2:00 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। आयोजन स्थल और मेजबान यह दिव्य आयोजन सरयारासी स्थित निज निवास पर आयोजित किया जा रहा है। जिला पंचायत अयोध्या के निवर्तमान/पूर्व अध्यक्ष आलोक सिंह ‘रोहित’ एवं रोली सिंह ने क्षेत्रवासियों से सपरिवार इस कथा श्रवण हेतु पधारने का आग्रह किया है। यह हमारे क्षेत्र के लिए सौभाग्य का विषय है कि स्वामी जी महाराज के सानिध्य में हमें राम कथा सुनने का अवसर प्राप्त हो रहा है। समस्त ग्रामवासी और मित्रगण इस महोत्सव को सफल बनाने में जुटे हैं।आयोजक मंडल
तैयारियों में जुटे गणमान्य
कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए सुरेंद्र प्रताप सिंह, रामसेन सिंह, कृष्ण कुमार सिंह सहित डॉ. अभिषेक सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, अतुल सिंह और अक्षय प्रताप सिंह सक्रिय रूप से व्यवस्थाओं की देखरेख कर रहे हैं। इस आयोजन को लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।