भाजपा किसान मोर्चा ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

भाजपा किसान मोर्चा ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

बस्ती ( अनुराग लक्ष्य न्यूज ) देश की राजधानी नई दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं द्वारा आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन करने व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी करने के विरोध में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय के नेतृत्व में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने कम्पनीबाग चौराहे पर कांग्रेस विरोधी नारे लगाते हुये कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका।

राहुल गांधी का पुतला फूंकने के बाद भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शर्टलेस होकर पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी कर देश को शर्मिंदा करने का काम किया है। कहा कि जब भारत एक प्रतिष्ठित वैश्विक एआई शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है और तकनीक के क्षेत्र में अपनी क्षमता और नेतृत्व का प्रदर्शन कर रहा है, उसी समय कांग्रेस पार्टी ने गरिमा के बजाय व्यवधान का रास्ता चुना। यह स्थितियां दुर्भाग्यपूर्ण और चिन्ताजनक है।

किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय ने कहा कि राजनीतिक विरोध एक लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन भारत की वैश्विक छवि को नुकसान पहुंचाना देशद्राह है जिसके लिए देश की जनता राहुल गांधी और कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी। जब देश खुद को एक वैश्विक तकनीकी शक्ति के रूप में स्थापित करने की कोशिश कर रहा है, तब इस तरह का व्यवहार केवल उन लोगों के हित में है जो भारत को कमजोर होते देखना चाहते हैं।

कम्पनीबाग चौराहे पर राहुल गांधी का पुतला फूंकने के दौरान मुख्य रूप से दिग्विजय सिंह राणा, आलोक पाण्डेय, सुधाकर पाण्डेय, नगर अध्यक्ष राजन गुप्ता, टिल्लू चौरसिया, रमेश तिवारी ,परशुराम, हरिशंकर पाण्डेय, प्रदीप गुप्ता, अशोक उपाध्याय ‘रिकूं, विमल, आदि शामिल रहे।