स्काउट भवन बस्ती में समारोह पूर्वक मनाया गया चिंतन दिवस

स्काउट भवन बस्ती में समारोह पूर्वक मनाया गया चिंतन दिवस

बस्ती। भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जिला संस्था बस्ती के सभागार में चिंतन दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया, उल्लेखनीय है कि प्रत्येक वर्ष 22 फरवरी को स्काउटिंग के जन्मदाता लार्ड वेडेन पॉवेल के जन्मदिन को स्काउट गाइड द्वारा पूरे विश्व में मनाया जाता है, जिला संस्था भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जिला संस्था के सम्मानित पदाधिकारी गण, यूनिट लीडर, स्काउट मास्टर, गाइड कैप्टन, ट्रेंनिग कॉन्सलर स्काउट गाइड की रही सहभागिता, सर्व प्रथम स्काउटिंग के संस्थापक लॉर्ड बेडेन पावेल का जन्म दिवस चिंतन दिवस के रूप में मनाते हुए उनके और लेडी वेडेन पॉवेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उपस्थित लोगों ने उनके कृतित्व पर प्रकाश डाला, उनके द्वारा स्काउटिंग की शुरूआत के बारे में किये गए प्रयासों के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा किया।

इस अवसर पर जिला सचिव लीडर ट्रेनर डॉ कुलदीप सिंह, जिला संगठन आयुक्त स्काउट प्रताप शंकर पाण्डेय, सहायक लीडर ट्रेनर अजय कुमार वर्मा, स्काउट मास्टर नन्द किशोर चौधरी, स्काउट मास्टर रोहित लाल यादव, ट्रेंनिग कॉउंसर स्काउट आदर्श मिश्रा, विजय कुमार कश्यप, स्काउट मास्टर आरुष श्रीवास्तव, ट्रेंनिग कॉउंसर गाइड जया पाण्डेय सहित तमाम लोग मौजूद रहे, कार्यक्रम का संचालन डीओसी स्काउट प्रताप शंकर पाण्डेय ने किया।