चकिया के युवाओं ने सरयू के दल दल मे फसे तीन नीलगाय को निकाल, पेशकी मानवता की मिशाल

कुदरहा बस्ती। कुदरहा ब्लाक क्षेत्र के चकिया गांव के सामने कलवारी-रामपुर तटबंध के दक्षिण सरयू के दलदल में फसे तीन नीलगाय को युवाओं ने कड़ी मेहनत कर बाहर निकाला।
        चकिया गांव के लक्ष्मण यादव गेहूं की खेत देखने माझा की दयारा में गये थे। नदी के दलदल में तडफते तीन नीलगाय को देखा तो गांव के इंद्रजीत, धनुषधारी, दिलीप, विश्वामित्र, रविंदर पहुंचे और नीलगाय को निकालने के  जुगत में लग गये। मानवता की मिसाल देते हुए कड़ी मेहनत कर देर शाम बाहर निकाला।
      लक्ष्मण यादव ने बताया कि नदी के तलहटी में गेहूं का फसल देखने आया था। दलदल में फंसे नीलगाय को देख गांव में दोस्तों से बाहर निकालने के लिए बात किया तो सभी तैयार हो गये। सुबह 10 बजे से निकालने के लिए हम सभी लगे तो हम सब फस जा रहे थे। शरपत और बास के सहारे कड़ी मशक्कत कर देर को तीनो को बाहर निकाला गया। इससे पहले आधा दर्जन छुट्टा पशुओं को हम सब दलदल से बाहर निकाल चुके है। जानवर हम सभी के फसल भले ही बर्बाद कर रहे हैं लेकिन उन्हें लडफते देख रुह काप जाता है।