जीवन में लक्ष्य प्राप्त करने हेतु अनुशासन महत्वपूर्ण : प्रो शैल पाण्डेय
बस्ती ( अनुराग लक्ष्य न्यूज ) महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय बस्ती में आज पंडित शिव हर्ष उपाध्याय शैक्षिक सप्ताह के अंतिम दिन आज समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डी ए वी पी जी कॉलेज गोरखपुर की प्राचार्या प्रो शैल पाण्डेय, विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय प्रबंध समिति के व्यवस्थापक संजय उपाध्याय, प्रो0 रीना पाठक प्राचार्या शिवहर्ष किसान पी0 जी0 कॉलेज, बस्ती, प्रो0 अभय प्रताप सिंह, प्राचार्य ए0 पी0 एन0 पी0 जी0 कॉलेज बस्ती , डॉ शालिनी सिंह, थानाध्यक्ष महिला थाना बस्ती उपस्थित रहे । महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो० सुनीता तिवारी एवं मुख्य तथा विशिष्ट अतिथियों ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यर्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, तथा छात्राओं द्वारा मां सरस्वती की वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किये गया ।
तत्त्पश्चात महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो० सुनीता तिवारी द्वारा मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान शो प्लान्ट एवं पुष्पगुच्छ प्रदान करके किया गया ,स्वागत के क्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो० सुनीता तिवारी ने अपने स्वागत उद्वोधन में कहा कि पंडित शिव हर्ष उपाध्याय शैक्षिक सप्ताह महाविद्यालय की एक स्वस्थ शैक्षिक परंपरा रही है जिसके समापन के रूप में हम वार्षिकोत्सव के रूप में मनाते हैं। तत्पश्चात महाविद्यालय का कुलगीत का गायन किया गया। तत्पश्चात महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। बी0 ए0 द्वितीय वर्ष की छात्रा नंदनी द्वारा नटराज स्तुति पर नृत्य प्रस्तुति दी गयी। महाविद्यालय की छात्रा मुस्कान द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात रिमझिम , नैंसी, खुशी, निधि एवं श्वेता द्वारा मैशअप गीत पर मनोरम नृत्य प्रस्तुत किया गया। लोक गीत ‘ नगर है ये खास ‘ पर नन्दिनी द्वारा शानदार लोक नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसके बाद बी0 ए0 प्रथम वर्ष की छात्रा मासूम द्वारा गजल की मनमोहक प्रस्तुति दी गयी।
बी0 ए0 द्वितीय वर्ष की छात्रा उम्मे ने सुंदर गीत प्रस्तुत किया, बी0 ए0 प्रथम वर्ष की छात्रा सुमन लता द्वारा एकल प्रस्तुति अद्भुत रही । छात्राएं रिमझिम, सुमन लता, नेहा यादव,श्वेता, नैन्सी, महिमा एवं निधि द्वारा हरियाणवी गीत पर समूह नृत्य प्रस्तुत किया गया,साथ ही खुशी द्वारा ‘आज मिथिला नगरिया’ लोक गीत पर लोक नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद बी0 ए0 द्वितीय वर्ष की छात्रा रिमझिम द्वारा तमिल मैश अप नृत्य की अद्भुत प्रस्तुति दी गयी । बी0 ए0 प्रथम वर्ष की छात्रा दर्पण द्वारा मनमोहक गीत प्रस्तुत किया गया। संस्कृतिक कार्यक्रमों की अंतिम श्रृंखला में खुशी, निधि, नैन्सी, सुमनलता, नंदिनी एवं नेहा द्वारा जोशीला पंजाबी नृत्य प्रस्तुत किया गया।
थानाध्यक्ष महिला थाना डॉ शालिनी सिंह ने अपने वक्तव्य में छात्राओं को कहा कि यदि बस्ती जनपद में उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या होती है तो वो 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी। मुख्य अतिथि प्राचार्या प्रो शैल पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि जीवन में अनुशासन है तो आप सब कुछ हासिल कर सकते हैं, जीवन में लक्ष्य प्राप्त करने हेतु अनुशासन महत्वपूर्ण है, इन्होंने महाविद्यालय की छात्राओं की उत्तम प्रस्तुति के लिए साधुवाद दिया ।उन्होंने कहा शिक्षा के क्षेत्र में प्रचार्य एवं शिक्षकों द्वारा छात्राओं का जो मार्गदर्शन किया जा रहा है वह निश्चित रूप से महिला महाविद्यालय बस्ती को बस्ती जनपद में अग्रणी साबित करेगा।
शैक्षिक सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न दिवसों में आयोजित कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाली , प्रथम,द्वितीय,तृतीय स्थान प्राप्त छात्राओं को एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम संयोजन संस्कृतिक समिति की संयोजक डॉ सुधा त्रिपाठी एवं सदस्य डॉ नूतन यादव,डॉ वीना सिंह,डॉ रुचि श्रीवास्तव,डॉ कमलेश पांडेय एवं मोनी पांडेय द्वारा किया गया । कार्यक्रम का संचालन डॉ नूतन यादव एवं डॉ सुधा त्रिपाठी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रख्यात समाजशास्त्री डॉ रघुवर पांडेय द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ सीमा सिंह,डॉ० वीना सिंह,डॉ० सुहासिनी सिंह, डॉ० रुचि श्रीवास्तव, श्रीमती प्रियंका सिंह, डॉ० सन्तोष यदुवंशी, श्रीमती नेहा परवीन, डॉ० प्रियंका पांडेय,डॉ कमलेश पांडेय,श्रीमती नेहा श्रीवास्तव, मोनी पांडेय, गिरिजा नंद राव, अरुण मणि त्रिपाठी,श्री सूर्या उपाध्याय,श्री अखिलेश, श्री विजय नाथ, श्रीमती पूनम यादव, संगीता देवी, सावित्री देवी, इंद्रजीत आदि उपस्थित रहे।