मानदेय वृद्धि पर शिक्षा मित्रों में खुशी की लहरः मिठाई खिलाकर साझा किया खुशियां

मानदेय वृद्धि पर शिक्षा मित्रों में खुशी की लहरः मिठाई खिलाकर साझा किया खुशियां

बस्ती। लम्बे संघर्ष, शहादत और ंसंघर्ष के बाद उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा मित्रों का मानदेय 10 हजार से बढाकर 18 हजार रूपये कर दिये जाने के निर्णय पर शिक्षा मित्रों में खुशी की लहर है। शनिवार को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार शुक्ल के संयोजन में लोहिया मार्केट स्थित संगठन कार्यालय पर एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर खुशियों को साझा किया।

शिक्षा मित्र संघ जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार शुक्ल ने कहा कि बढती मंहगाई को देखते हुये 10 वर्ष बाद 8 हजार रूपये प्रति माह की वृद्धि पर्याप्त नहीं है किन्तु सरकार ने अपनी सोच बदली इसका स्वागत है। कहा कि शिक्षा मित्र सहायक अध्यापक घोषित किये जाने की अपनी मांग पर डटे रहेंगे और संघर्ष जारी रहेगा। मण्डल अध्यक्ष प्रवीन कुमार श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताते हुये संभावना व्यक्त किया कि अति शीघ्र शिक्षा मित्रों की अन्य मांगों को स्वीकार किया जायेगा। जिला संगठन मंत्री संदीप कुमार सिंह ने कहा कि सरकार का निर्णय स्वागत योग्य है। शिक्षा मित्रों को पेन्शन का भी लाभ दिया जायेगा।

मानदेय मंें 8 हजार रूपये की वृद्धि किये जाने के निर्णय पर खुशी व्यक्त करने वालों में जिला संरक्षक संजय यादव,धनंजय सिंह, सिराज अहमद, शिव कुमार चौधरी, श्रवण यादव, धर्मेन्द्र कुमार पाठक, प्रदीप चौधरी, भोला शुक्ल, रत्नेश चौधरी, रामेन्द्र श्रीवास्तव, राम प्रकाश वर्मा, राजेन्द्र श्रीवास्तव, राणा प्रताप सिंह, शिव शंकर साहू, राकेश उपाध्याय आदि शामिल रहे।