बोर्ड परीक्षा के लिए स्थापित कन्ट्रोल रूम का डीएम ने किया निरीक्षण
बहराइच 18 फरवरी। माध्यमिक शिक्षा परिषद उ.प्र. प्रयागराज द्वारा आयोजित आयोजित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा 2026 को नकलविहीन तथा सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराये जाने तथा सूचनाओं के आदान-प्रदान हेतु कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जनसुनवाई कक्ष में कमाण्ड सेन्टर (परीक्षा कन्ट्रोल रूम) स्थापित किया जा रहा है। जनपद के 122 परीक्षा केन्द्रों पर 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक सम्पन्न होने वाली बोर्ड परीक्षाओं की सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जा रही है।
जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानंद व अन्य अधिकारियों के साथ कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए निगरानी के लिए स्थापित की गई टीवी स्क्रीन का निरीक्षण किया तथा तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। कन्ट्रोल रूम के निरीक्षण के दौरान डीएम ने बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने रहे छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए निर्भिक होकर परीक्षा में सम्मिलित होने का आहवान किया।
डीएम श्री त्रिपाठी ने बताया कि मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी व शासन के निर्देशानुसार जनपद में शुचितापूर्ण वातावरण में नकलविहीन बोर्ड परीक्षा सम्पन्न कराना जिला प्रशासन की शीर्ष प्राथमिकता है। डीएम ने बताया कि सभी 122 परीक्षा केन्द्रों पर केन्द्र व्यवस्थापक के साथ-साथ अतिरिक्त केन्द्र व्यवस्थापक, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट, नोडल अधिकारियों के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। डीएम ने बताया कि कन्ट्रोल रूम के माध्यम सघन निगरानी रखी जा रही है। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर अमिता यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः