बाघराय पुलिस ने अपहरण, पॉक्सो एक्ट के वांछित को पकड़ा: अभियुक्त पीथीपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार
रिपोर्टर अनुराग उपाध्याय
प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बाघराय पुलिस ने अपहरण और पॉक्सो एक्ट से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की पहचान सुभाष सरोज के रूप में हुई है। पुलिस ने सुभाष सरोज को बाघराय थाना क्षेत्र के पीथीपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। वह लच्छीपुर देवरपट्टी, थाना बाघराय का निवासी है और उसकी उम्र लगभग 20 वर्ष है।
प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर द्वारा चलाए जा रहे आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय और क्षेत्राधिकारी सदर करिश्मा गुप्ता के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बाघराय श्रवण कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक देवी दयाल कश्यप और कांस्टेबल संदीप कुमार की टीम ने यह गिरफ्तारी की। अभियुक्त सुभाष सरोज भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137 (2), 87, 74, 351 (3), 127 (2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 के तहत वांछित था।