नए सत्र में प्रवेश के लिए उमड़ा अभूतपूर्व जनसैलाब, हाईटेक सुविधाओं से सुसज्जित है सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल
डिजिटल लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लास और फ्री टैबलेट योजना से छात्रों को मिलेगा आधुनिक शिक्षा का लाभ
जितेन्द्र पाठक
संतकबीरनगर। जनपद के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद में नए शैक्षणिक सत्र के प्रवेश को लेकर अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है। बीती 1 फरवरी से प्रारंभ हुए पंजीकरण अभियान में प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं
अभिभावक विद्यालय पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं।
विद्यालय परिसर में सुबह से ही प्रवेश को लेकर उत्सुक अभिभावकों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं।
विद्यालय प्रशासन के अनुसार, जिन विद्यार्थियों ने पंजीकरण करा लिया है उनके लिए शीघ्र ही एक भव्य प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा के माध्यम से छात्र-छात्राएं अपनी शैक्षणिक योग्यता का प्रदर्शन करेंगे। विद्यालय की सुव्यवस्थित व्यवस्था एवं पारदर्शी प्रवेश प्रक्रिया अभिभावकों का विश्वास लगातार मजबूत कर रही है।
शिक्षा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करते हुए विद्यालय परिवार विद्यार्थियों को अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। स्कूल में डिजिटल लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लासरूम, प्रोजेक्टर आधारित शिक्षण प्रणाली एवं तकनीकी संसाधनों के माध्यम से छात्रों को गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा प्रदान की जा रही है। इन सुविधाओं के कारण विद्यालय क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुका है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने अभिभावकों से अपील की है कि सीमित सीटों को ध्यान में रखते हुए समय रहते पंजीकरण अवश्य करा लें, ताकि उनके बच्चे प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने से वंचित न रह जाएं।
वहीं विद्यालय के प्रबंधक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य केवल किताबी शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को श्रेष्ठ संस्कार, नेतृत्व क्षमता और समग्र विकास के लिए तैयार करना है। उन्होंने विशेष रूप से जानकारी दी कि कक्षा 10 उत्तीर्ण कर 11वीं में प्रवेश लेने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए निःशुल्क टैबलेट वितरण योजना आगे भी निरंतर जारी रहेगी। इस पहल से छात्रों को डिजिटल सशक्तिकरण के माध्यम से देश-दुनिया की जानकारी से जोड़ा जा सकेगा।
विद्यालय की उन्नत शिक्षण पद्धति, अनुशासित वातावरण और आधुनिक संसाधनों को देखते हुए अभिभावकों में अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को लेकर खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। स्पष्ट है कि आने वाले सत्र में भी सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने की ओर अग्रसर है।