उमेश मिश्र को सौंपी गई राष्ट्रीय परशुराम सेना के महासचिव की जिम्मेदारी

उमेश मिश्र को सौंपी गई राष्ट्रीय परशुराम सेना के महासचिव की जिम्मेदारी

 

प्रतापगढ़ – जनपद के पूरे छतऊ निवासी उमेश मिश्रा एडवोकेट को राष्ट्रीय परशुराम सेना के अध्यक्ष राजेश कृष्णकांत मिश्रा की अध्यक्षता मे उनके सामाजिक कार्य को देखते हुए संगठन ने महाराष्ट्र महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा दी गयी जिम्मेदारी को पूर्ण समर्पण के साथ करते हुए समाज के युवाओं के बीच जाकर समन्वय बनाकर अपने समाज और संगठन को शीर्ष स्तर पर ले जाने का प्रयास करेंगे।उनका लक्ष्य प्रदेश मे युवाओं को संस्कारो से जोड़ना और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाना और जो समाज मे पीड़ित है उनको न्याय दिलाना होगा।बताते चले की जय हिन्द एकता फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष के रूप मे विगत 14 साल से समाज की सेवा कर रहे है और प्रति वर्ष रामकथा आयोजित करके सभी वर्ग के लोगों को सनातन धर्म से जोड़ने का कार्य कर रहे है।