अयोध्या: सरयू तट पर महायज्ञ के संकल्प के साथ फहराया गया विशाल धर्मध्वज

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। राम नगरी अयोध्या में ‘विश्व के प्रथम श्री राम राज्य महायज्ञ’ की तैयारियां 12 फरवरी आज से भव्य रूप में शुरू हो गई हैं। गुरुवार को सरयू तट पर मंत्रोच्चार और जयकारों के बीच महायज्ञ ध्वज रोहण का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
यह आयोजन श्री राम सेना अयोध्या के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने बताया कि आगामी 11 मई 2026 से 21 मई 2026 तक सरयू तट और श्री राम जन्मभूमि क्षेत्र में 9011 कुण्डीय महायज्ञ का ऐतिहासिक आयोजन किया जाएगा। आज 12 फरवरी बृहस्पतिवार को ध्वजारोहण इसी विशाल आयोजन की औपचारिक शुरुआत और संकल्प का प्रतीक है। मुख्य बिंदु आयोजन स्थल सरयू तट, श्री राम जन्मभूमि अयोध्या धाम। प्रमुख उपस्थिति महायज्ञ अध्यक्ष रघुवंशी श्री राम वंशज भूपेंद्र प्रताप हनुमान महाराज जी के सानिध्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रशासनिक सहयोग: श्री राम सेना के प्रमुख पदाधिकारियों, जिनमें महासचिव पवन सिंह और क्षत्रिय अमित सिंह भदौरिया शामिल हैं, ने इस आयोजन की रूपरेखा साझा की। महायज्ञ के संकल्प के साथ ही आज सरयू तट का वातावरण पूरी तरह राममय हो गया। भारी संख्या में श्रद्धालुओं और संतों की उपस्थिति में धर्मध्वज की पूजा-अर्चना की गई। आयोजकों का दावा है कि यह 9011 कुण्डीय महायज्ञ विश्व शांति और राम राज्य की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।