अंतर्राष्ट्रीय (नेपाल राष्ट्र ) चोर मय 10 अदद चोरी की मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार
विवरणः- पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बहराइच द्वारा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम एवं चोरी व वाहनो की चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने व चोरो की गिरफ्तारी व चोरी गये वाहनो की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय नानपारा श्री पहुप सिंह के कुशल नेतृत्व व प्रभारी निरीक्षक श्री रमेश सिंह रावत के पुलिस टीम द्वारा दिनांक 11.02.2026 को ICP चौराह से पचपकड़ी मार्ग पर गश्त के दौरान एक मोटरसाइकिल पर 03 व्यक्ति संदिग्ध तीनो व्यक्तियों को रोककर नाम पता पूछा गया तो तीनो ने अपना नाम क्रमशः 01. साहरुप खाँ उर्फ टोर्रा पुत्र मो0 सफीक खाँ उम्र 22 वर्ष 2. अरमान खाँ पुत्र नफीस खाँ उम्र करीब 21 वर्ष 03. नफीस खाँ पुत्र सरीफ खाँ उम्र करीब 42 वर्ष निवासीगण मलऊपुरवा डुडुवा ग्राम पालिका वार्ड संख्या 04 जिला बांके थाना कमदी राष्ट्र नेपाल बताये तथा गाड़ी के कागजात व भागने का कारण पूछा गया तो कोई प्रपत्र नहीं दिखा सके तथा मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेण्डर UP32MC0297 थाना नानपारा से चोरी कर नेपाल ले जाना बताये । पुलिस टीम द्वारा और कड़ाई से पूछताछ करने पर उक्त अभियुक्तों द्वारा चकिया जंगल में झाड़ी में छुपाये 09 अदद अन्य चोरी की मोटरसाइकिल को पुलिस टीम द्वारा बरामद किया गया । जिसे उक्त अभियुक्तों द्वारा भिन्न भिन्न स्थानों से चोरी किया जाना बताये जो थाना नानपारा, थाना रिसिया, थाना रामगाँव, थाना कोतवाली नगर, थाना कोतवाली देहात, थाना दरगाह शरीफ, इन्दिरा नगर लखनऊ, जानकीपुरम लखनऊ, जनपद लखीमपुर खीरी, जनपद गोण्डा से सम्बन्धित है । मौके पर उक्त तीनो अभियुक्तों को उनके जुर्म का बोध कराते हुए दिनांक 12.02.2026 को समय 01.13 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया । फर्द बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 32/2026 धारा 317(2), 317(4), 341(2) बी0एन0एस0 बनाम उपरोक्त पंजीकृत किया गया एवं बाद आवश्यक विधिक कार्यवाही अभियुक्त को पेशी हेतु माननीय न्यायालय सदर बहराइच रवाना किया गया l
अभियुक्तगण का नाम में . साहरुप खाँ उर्फ टोर्रा पुत्र मो0 सफीक खाँ उम्र 22 वर्ष . अरमान खाँ पुत्र नफीस खाँ उम्र करीब 21 वर्ष . नफीस खाँ पुत्र सरीफ खाँ उम्र करीब 42 वर्ष
निवासीगण मलऊपुरवा डुडुवा ग्राम पालिका वार्ड संख्या 04 जिला बांके थाना कमदी राष्ट्र नेपाल
बरामदगी का विवरण में 10 अदद चोरी की मोटर साइकिल क्रमशः –
01. मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेन्डर
02. मोटरसाइकिल पल्सर 220
03. मोटरसाइकिल विक्रान्त
04. मोटरसाइकिल सुपर स्पलेंडर
05. पैसन प्रो रंग
06. टीवीएस अपाची आरटीआर
07. मोटरसाइकिल सीडी डिलक्स
08. सुपर स्प्लेन्डर
09. मोटरसाइकिल सुपर स्पलेंडर
10. मोटर साइकिल हीरो स्प्लेंडर
गिरफ्तारी का स्थान-
– पचपकडी तिराहा दूरी 4 किमी दक्षिण पश्चित थाना रूपइडीहा जनपद बहराइच
बरामदगी का स्थान
– चकिया जंगल थाना रूपइडीहा जनपद बहराइच
गिरफ्तारी पुलिस टीमः-
1. SSI दीनानाथ सागर
2. SI शेखर प्रसाद सहानी
3. SI राहुल सरोज
4. का0 अभिषेक राय
5. का0 रविन्द्र यादव
6. का0 अभिषेक सिंह
7. का0 जयचन्द गौड़
8. का0 सोविन्द्र यादव
9. का0 विकास प्रजापति