समर्पण और विचारों की प्रेरणा से गूंजा भाजपा कार्यालय: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर ‘समर्पण दिवस’ आयोजित

समर्पण और विचारों की प्रेरणा से गूंजा भाजपा कार्यालय: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर ‘समर्पण दिवस’ आयोजित

 

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय, बस्ती में संगठन के स्तंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार को “समर्पण दिवस” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। उपस्थित नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने की। प्रथम वक्ता के रूप में किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी एवं द्वितीय वक्ता के रूप में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र गौड़ ने अपने विचार व्यक्त किए।

राजेन्द्र गौड़ ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने ‘एकात्म मानववाद’ के सिद्धांत के माध्यम से भारतीय राजनीति को नई दिशा दी। उनका जीवन सादगी, राष्ट्रसेवा और समर्पण का प्रतीक रहा।

गोपेश्वर त्रिपाठी ने कहा कि पंडित जी ने भारतीय संस्कृति के अनुरूप एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांत को प्रतिपादित किया। उन्होंने गाँव, गरीब, किसान, दलित, पीड़ित और आदिवासी समाज के कल्याण पर बल दिया।

जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ‘थ्री इन वन’ व्यक्तित्व थे—वे समर्पित राजनेता, महान विचारक और कुशल संगठक थे।

इस अवसर पर यशकांत सिंह, दयाराम चौधरी, रवि सोनकर, संजय जायसवाल, चंद्रशेखर मुन्ना, प्रत्युष सिंह, गजेन्द्र सिंह, राम सिंगार ओझा, प्रमोद पाण्डेय, वैभव पाण्डेय, अरविन्द श्रीवास्तव, सतेन्द्र सिंह, अंकुर वर्मा, मनोज ठाकुर, कुंवर आनन्द सिंह, चंद्रमणि पाण्डेय, बाल कृष्ण त्रिपाठी, दिलीप पाण्डेय, अमृत कुमार वर्मा, सुरेन्द्र सिंह, दुष्यन्त सिंह, विनोद चौधरी, सुनील सिंह, प्रदीप निषाद, बलराम सिंह, जटाशंकर शुक्ल, दयाशंकर पटवा, रोली सिंह, शालिनी मिश्र, सुमन सिंह, शिवानी सिंह, प्रीति श्रीवास्तव, अनिता अग्रहरी, गीता गुप्ता, राधेश्याम कमलापुरी, संजय चौरसिया, कामेंद्र चौहान, राजकुमार शुक्ल, दिव्य प्रकाश, अंकित पाण्डेय, शिवचरन जायसवाल, राजेश त्रिपाठी,राजेश कमलापुरी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।