क्रीड़ा भारती संस्था द्वारा एक दिवसीय “खेल कबड्डी खेल” प्रतियोगिता का आयोजन
बस्ती। कप्तानगंज विकासखंड आज बीआरएस एकेडमी, गड़हा गौतम परिसर में क्रीड़ा भारती संस्था के बैनर तले एक दिवसीय ‘खेल कबड्डी खेल’
प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य समुदाय में खेल भावना का विकास करना, युवाओं को शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करना तथा आपसी भाईचारे को मजबूत करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता महेंद्र प्रताप चौधरी तथा समाजसेवी अजय सिंह गौतम के द्वारा भारत माता तथा हनुमान जी की प्रतिमा पर पुष्प एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ । इसके बाद क्रीड़ा भारती गोरक्ष प्रांत के सह मंत्री सुरेंद्र सिंह तथा गोरखपुर महानगर कीड़ा भारती संयोजक मानवेंद्र जी ने कहा ग्रामीण परिवेश के युवाओं में खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए प्रसन्नता व्यक्त किया तथा ग्रामीण प्रतिभाओं को खेल का बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए आयोजकों साधुवाद दिया। प्रतियोगिता मे बस्ती के विभिन्न भागों से आए हुए
Kul 42 टीमों ने प्रतिभा किया ! प्रतियोगिता में सब जूनियर तथा सीनियर बालक एवं बालिका संवर्ग के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया ! दिन भर चली खेल प्रतियोगिता के पश्चात फाइनल मैच मैं खेलते हुए बालक सीनियर वर्ग में जे.डी अकैडमी बस्ती ने बनकटा B.R.S अकादमी को 25- 20 के मुकाबले हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, बालिका सीनियर वर्ग में बस्ती स्टेडियम की टीम विजेता रही जबकि कुदरहा टीम उपविजेता बनी ! सब जूनियर बालक में B.R.S अकादमी नेJ.R.C अकादमी को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, तथा बालिका सब जूनियर वर्ग में B.R.S अकैडमी ने 15 अंक अर्जित करते हुए क्रीड़ा केंद्र निपनिया को पांच अंक से पराजित किया , क्रीड़ा केंद्र निपनिया की टीम उपविजेता रही !
पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों में अनुशासन, समर्पण और खेल भावना देखने को मिली। दर्शकों ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए तालियों और नारों से वातावरण को ऊर्जावान बनाए रखा। मुख्य निर्णायक डॉ. रत्नेश सिंह और निश्चय दुर्गेश पाल की टीम द्वारा निष्पक्ष निर्णय देकर प्रतियोगिता संपन्न कराया गया !
समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। प्रतियोगिता के आयोजक एवं प्रबंधक रणधीर सिंह तथा क्रीड़ा भारती बस्ती के सचिव राम सिंह के द्वारा सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों, स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया। अंत में यह आयोजन सामुदायिक एकता, स्वास्थ्य और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल सिद्ध हुआ। इस अवसर पर धर्मेंद्र पाठक, सुधीर कुमार पांडे, चंद्रभूषण सिंह कलहंस, संतोष सिंह, सुनील सिंह, साक्षी सिंह ,प्रभात पाल ,संध्या, मनीष ,रागिनी, अंजू मौर्य ,विश्वजीत वर्मा आदि खेल प्रेमि और शिक्षक की उपस्थित रहे !