राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर 212 बच्चों को खिलाई गई दवा
बस्ती। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के पर मंगलवार को संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय देवमी में स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार, डॉ. जमील अहमद, बीपीएम संतोष सिंह, ईईओ कमल गौतम, पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष एवं वर्तमान ग्राम प्रधान राजेंद्र प्रसाद चौधरी, प्रबंध समिति अध्यक्ष रंजना देवी तथा विद्यालय के प्रधानाध्यापक व राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मोहम्मद इकबाल सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं व आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान कुल 212 छात्र-छात्राओं को एल्बेंडाजॉल की एक-एक गोली चबाकर खिलाई गई। छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए मोहम्मद इकबाल ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 1 फरवरी को तथा मॉप-अप दिवस 10 फरवरी को मनाया जाता है। शासन द्वारा 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को यह दवा नि:शुल्क दी जाती है। उन्होंने कृमि संक्रमण से बचाव के उपायों पर भी विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर अध्यापकों एवं रसोइयों ने भी बच्चों के साथ एल्बेंडाजॉल की गोली खाकर जागरूकता संदेश दिया।