22 फरवरी को जनपद अम्बेडकर नगर में आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता / सेवा शिविर का आयोजन
अम्बेडकर नगर।कार्यपालक अध्यक्ष , राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, के आदेशानुसार दिनांक 22-02-2026 को जनपद अम्बेडकरनगर में आमजन के विधिक सशक्तीकरण हेतु एवं आमजन को शासन के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलवाये जाने हेतु वृहद विधिक साक्षरता / सेवा शिविर आयोजित किया जाना है।
उक्त वृहद विधिक साक्षरता/सेवा शिविर आयोजन के अंतर्गत दिनांक 22-02-2026 को विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर संचालित शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जायेगा एवं योजनाओं का लाभ निर्बल वर्ग, दिव्यांग, बच्चे, महिलायें, निर्धन वर्ग, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आदि को दिलवाया जाना है एवं आमजन को विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं का लाभ दिलवाते हुये विधिक रूप से सशक्त भी किया जाना है।
इसी कम में जनपद के विभिन्न विभागों द्वारा सम्पूर्ण जनपद में अपने विभाग के अंतर्गत संचालित कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जायेगा एवं उक्त योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को दिलवाये जाने का प्रयास किया जायेगा एवं समस्त पात्रों का पंजीकरण विभागों द्वारा दिनांक 22-02-2026 से पूर्व करते हुये दिनांक 22-02-2026 को सम्बन्धित योजनाओं का लाभ दिया जायेगा तथा विभागों द्वारा जनपद की समस्त तहसीलों के अंतर्गत आने वाले सुदूर क्षेत्रों में निवासरत व्यक्तियों को लाभान्वित किये जाने के कम में दिनांक 22-02-2026 से पूर्व विभिन्न तिथियों पर तहसील स्तर पर 03 प्री कैम्प आयोजित कर आमजन को योजनाओं का लाभ दिलवाया जायेगा।