वी.के. वर्मा की सुपुत्री डा. सुरभि वर्मा बनी डाक्टर, साझा किया खुशियां

वी.के. वर्मा की सुपुत्री डा. सुरभि वर्मा बनी डाक्टर, साझा किया खुशियां

बस्ती। होम्योपैथ के वरिष्ठ चिकित्सक जिला चिकित्सालय में आयुष चिकित्साधिकारी डा. वी.के. वर्मा की सुपुत्री डा. सुरभि वर्मा ने कजाकिस्तान से सेमी मेडिकल यूनिवर्सिटी से एम.बी.बी.एस. परीक्षा उत्‘तीर्ण करने के बाद भारत में भी पात्रत्रा परीक्षा उत्तीर्ण कर लिया है। अति शीघ डा. सुरभि की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होगी। तब तक डा. सुरभि पटेल एस.एम.एच. हास्पिटल गोटवा में अपनी सेवायें देंगी।

बुधवार को एम.बी.बी.एस. परीक्षा उत्‘तीर्ण करने के बाद डा. सुरभि ने पटेल एस.एम.एच. हास्पिटल गोटवा के चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों और मरीजों उनके परिजनों में फल, मिष्ठान्न वितरित कर खुशियों को साझा किया। कहा कि माता, पिता, परिजनों के पद चिन्हों पर चलकर वे एक चिकित्सक के रूप में मरीजों के बेहतर इलाज की दिशा में योगदान देंगी। डा. सुरभि की सफलता पर पिता डा. वी.के. वर्मा, माता राजेश्वरी वर्मा, भाई डा. आलोक रंजन, डा. आर.एन. चौधरी, के साथ ही चन्दा सिंह, ई. रघुनाथ पटेल, अयांश पटेल, श्रेयांश पटेल, आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।