जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा महामहिम राज्यपाल का जनपद में प्रस्तावित कार्यक्रम को संपन्न कराने के सुरक्षा व्यवस्था हेतु कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया
बस्ती। जिलाधिकारी बस्ती कृत्तिका ज्योत्सना व पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनन्दन द्वारा महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के जनपद में प्रस्तावित कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था हेतु कार्यक्रम स्थल का भौतिक निरीक्षण किया गया। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था व पार्किंग व्यवस्था बनाए रखने एवं विभिन्न ड्यूटी प्वाइंट पर सुरक्षा हेतु ड्यूटी में लगाए जाने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती, पीआरओ पुलिस अधीक्षक बस्ती, प्र0नि0 कोतवाली, अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।