पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
सुदृढ़ पुलिस व्यवस्थापन और उत्कृष्ट कार्यशैली के लिए मिली सराहना
जितेन्द्र पाठक
संतकबीरनगर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा आज दिनांक 04.02.2026 को पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने इस अवसर पर उनकी कार्यकुशलता की सराहना करते हुए बधाई दी तथा भविष्य में भी इसी प्रकार निष्ठा, समर्पण और कर्तव्यपरायणता के साथ कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया।
यह प्रशस्ति पत्र क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद को लखनऊ में आयोजित 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के दौरान सुदृढ़ पुलिस व्यवस्थापन, अथक परिश्रम तथा उच्च कोटि की प्रबंधन क्षमता का प्रदर्शन करने के लिए पुलिस आयुक्त, लखनऊ द्वारा प्रदान किया गया था। जारी प्रशस्ति पत्र में उनके द्वारा राजकीय कर्तव्यों के निर्वहन में दिखाई गई दृढ़ निष्ठा, अनुशासन और प्रतिबद्धता की विशेष रूप से प्रशंसा की गई है।