स्कोन संस्था द्वारा संतकबीरनगर में श्री राधा श्याम सुंदर मंदिर का होगा भव्य निर्माण

*स्कोन संस्था द्वारा संतकबीरनगर में श्री राधा श्याम सुंदर मंदिर का होगा भव्य निर्माण*

 

नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल नें हर संभव मदद करने का दिया आस्वासन

 

जितेन्द्र पाठक

 

संतकबीरनगर – स्कोन संस्था के तत्वावधान में श्री राधा श्याम सुंदर मंदिर के भव्य निर्माण की योजना को लेकर गुरुवार को धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर खलीलाबाद के समय माता मंदिर चौराहे से बैंक चौराहे तक वृंदावन एवं गोरखपुर से आए श्रद्धालुओं, जिले के प्रतिष्ठित व्यवसायियों तथा नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल की मौजूदगी में भव्य पैदल पदयात्रा निकाली गई।

 

*नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल ने कहा*

 

“यह जिले के लिए सौभाग्य की बात है कि यहां भव्य मंदिर का निर्माण होने जा रहा है। अब लोगों को दर्शन के लिए वृंदावन या अन्य शहरों की यात्रा नहीं करनी पड़ेगी। हम सभी का सौभाग्य है और सभी व्यवसाय व्यापारी बढ़कर हिस्सा लेंगे।”

 

पदयात्रा के उपरांत खलीलाबाद स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में बैठक आयोजित की गई, जिसमें स्कोन संस्था के प्रतिनिधियों ने जानकारी दी कि संस्था न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी कई भव्य मंदिरों का निर्माण करा चुकी है। इसी कड़ी में अब संतकबीरनगर जिले में भी श्री राधा श्याम सुंदर मंदिर का निर्माण किया जाएगा। बैठक में बताया गया कि खलीलाबाद क्षेत्र के मिलोरना में मंदिर के लिए भूमि चिन्हित की गई है, जिसे स्थानीय व्यवसायी राजेश गुप्ता द्वारा मंदिर निर्माण हेतु दान किया गया है। इसके साथ ही सहयोग के रूप में बृजकिशोर गुप्ता ने ₹2 लाख की प्रथम दान राशि देने की घोषणा की। मंदिर निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किए जाने की बात भी कही गई। राजेश गुप्ता , दिग्विजय विजय जायसवाल, शेषनाथ यादव, अमर रुगटा सहित तमाम लोग मौजूद रहे