ग्रामीण बस्ती के बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही उद्देश्य- सूरज उपाध्याय विद्यार्थी

ग्रामीण बस्ती के बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही उद्देश्य- सूरज उपाध्याय विद्यार्थी

 

ग्रामीण बस्ती में निम्न वर्ग के बच्चों को पठन-पाठन सामग्री का किया गया वितरण।

 

गौरा, प्रतापगढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व कॉलेज अध्यक्ष व पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य छात्र नेता सूरज उपाध्याय ‘विद्यार्थी’ द्वारा अपने स्वयं के माध्यम से गौरा क्षेत्र के ग्रामसभा- रहेटुआ परसरामपुर स्थित मुसहर बस्ती में अति गरीब परिवारों के बच्चों को पढ़ाई के लिए पठन-पाठन सामग्री (कॉपी कलम) वितरित किए गए।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य बिना शिक्षण सामग्री के जीवन व्यतीत कर रहे निम्नवर्गीय जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को शिक्षण सामग्री की सुविधा उपलब्ध कराना तथा उनके शैक्षणिक जीवन स्तर में सुधार लाना रहा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सूरज उपाध्याय ‘विद्यार्थी’ व टीम उपस्थित रहे।

सूरज उपाध्याय विद्यार्थी ने अपने संबोधन में कहा कि पठन-पाठन सामग्री (कॉपी, कलम) जैसी पहल गरीब परिवारों के लिए अत्यंत उपयोगी है, जिससे बच्चों की पढ़ाई में सुविधा बढ़ती है। उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यक्रम निरंतर वंचित एवं हाशिए पर रहने वाले समुदायों के विकास के लिए कार्य कर रही है। कॉपी कलम वितरण से न केवल शिक्षा का विकास होगा, बल्कि सभ्यता और शिक्षित संस्कार युक्त वातावरण का उदय भी होगा।

सूरज ने कहा कि गरीब परिवार के चेहरे पर मुस्कान लाना ही हमारा उद्देश्य है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ कार्यकर्ता बलराम जी (कलेक्टर), सुरेश, अवधेश यादव व अशोक (छोटू) सहित अन्य सहयोगियों का सराहनीय योगदान रहा। सूरज उपाध्याय ने सभी सहयोगकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया।