पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ने धूमधाम से मनाया सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ‘पवन’ ने मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव के जन्मदिन के अवसर पर अपने आवास कृष्णापुर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान पूर्व मंत्री ने केक काटकर और जरूरतमंद महिलाओं को कंबल वितरित कर उनके दीर्घायु होने की कामना की। महिलाओं का सम्मान और जनकल्याणकारी नीतियों पर जोर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार में प्रदेश की बहन-बेटियां और महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने अखिलेश यादव सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा, “सपा सरकार ने बेटियों की शिक्षा के लिए ‘कन्या विद्या धन’ जैसी योजनाएं शुरू की थीं, जिन्हें वर्तमान सरकार ने बंद कर दिया है। आज किसान, नौजवान और व्यापारी—हर वर्ग परेशान है और नौकरियां खत्म हो चुकी हैं 2027 में सपा सरकार बनाने का संकल्प सपा नेता ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता एक बार फिर अखिलेश यादव के नेतृत्व में खुशहाली और तरक्की देखना चाहती है। कार्यक्रम में मौजूद सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर प्रदेश में अमन-चैन वापस लाया जाएगा। इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति महानगर प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य रूप से नि. जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव, विधानसभा अध्यक्ष रक्षा राम यादव, नि. महासचिव गोपीनाथ वर्मा, पूर्व प्रधान गयादीन यादव, प्रधान राजेश कोरी, अली सईद अहमद, शमशेर यादव, ब्लॉक अध्यक्ष तरजीत गौड़, वंशराज चौरसिया, राजेश यादव, प्रमोद मिश्रा, घनश्याम मिश्रा, पवन तिवारी, राम शंकर वर्मा, रामशंकर तिवारी, चैतराम यादव, सुखदेव यादव, अनिल तिवारी, शादाब खान, नूर बाबू, बबलू पांडेय, जयराम मिश्रा, मुंशी वर्मा, सूबेदार यादव, राजेश वर्मा, राकेश तिवारी, पंकज शर्मा, बलराम पांडेय, हनुमान पांडेय, प्रेम पांडेय, चंद्र प्रकाश तिवारी, रघुनाथ वर्मा, आसाराम निषाद और चंद्र प्रकाश निषाद सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।