गौकशी में वांछित अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

गौकशी में वांछित अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार*

 

जितेन्द्र पाठक

 

संतकबीरनगर – पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी कोतवाली खलीलाबाद अमित कुमार के पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना दुधारा पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 09.01.2026 को गौकशी में वांछित अभियुक्त अब्दुल कलाम पुत्र मोहम्मद अतीक निवासी रक्साकला को कानपारा परसौना रोड पुलिया के पास पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया।

 

बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना दुधारा पर मु0अ0सं0 10/2026 धारा 109(1) बीएनएस व धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त अब्दुल कलाम पुत्र मोहम्मद अतीक निवासी रक्साकला थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर है, जो घायल है। अभियुक्त का अपराधिक इतिहास है, जिसमें मु0अ0सं0 08/2026 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर शामिल है।

 

बरामदगी का विवरण है – 01 अदद .315 बोर अवैध तमंचा, 01 अदद जिंदा कारतूस, 01 अदद खोखा, 01 अदद मोबाइल। घटना का विवरण है कि आज प्रातः लगभग 05:00 बजे थाना दुधारा क्षेत्रान्तर्गत मुखबिर ने सूचना दिया की थाना दुधारा पर मु0अ0सं0 08/2026 धारा 109(1) बीएनएस व धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम पंजीकृत अभियोग में वांछित अभियुक्त अब्दुल कलाम पुत्र मोहम्मद अतीक निवासी रक्साकला आया है और कही भागने की फिराक में है, इस सूचना पर थाना दुधारा पुलिस टीम द्वारा कानपारा परसौना रोड पुलिया के पास पहुचने पर अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर फायर कर दिया गया। पुलिस की जबाबी फायरिंग में अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया, जिनके पैर में गोली लगी है।

 

गिरफ्तार करने वाले अधिकारी / कर्मचारीगण हैं – प्रभारी निरीक्षक थाना दुधारा अरविन्द शर्मा मय टीम।