सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी के निर्देशन तथा उपजिलाधिकारी इटवा कुणाल के मार्ग निर्देशन में तहसील प्रशासन द्वारा अभियान चलाकर तहसील क्षेत्र में ग्राम समाज तथा पशुचर की भूमि से अवैध कब्जा लगातार हटवाया जा रहा है। अवैध कब्जाधारियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए जुर्माना भी लगाया जा रहा है। इसके तहत अब तक कई गांव में अब तक बीस हेक्टेयर भूमि खाली कराई जा चुकी है।
उक्त जानकारी नायब तहसीलदार इटवा राघवेंद्र पांडेय ने दी है।उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन तथा उपजिलाधिकारी कुणाल के मार्गदर्शन में इटवा तहसील क्षेत्र में ग्राम समाज तथा खलिहान एवं पशुचर सहित अन्य ग्राम समाज की भूमि से अवैध कब्जा हटवाने का अभियान विधिक कार्यवाही पूर्ण करने के बाद लगातार चलाया जा रहा है।जिसके तहत सबसे पहले क्षेत्र के ग्राम तुरकौलिया में ग्राम समाज के गाटा संख्या
359, 360 ,361,362, 80 पर राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर 1.081हेक्टेयर भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जा चुका है।इसके बाद ग्राम गोनरा में भी ग्राम समाज की भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया।इसी क्रम में क्षेत्र के ग्राम बेलहसा मे खलिहान की आंशिक भूमि से राजस्व टीम द्वारा कब्जा हटाया गया है । ग्राम मूसा तप्पा कोप मे गाटा संख्या 159/2.480 हे० बंजर की भूमि को पैमाइश कर कब्जा मुक्त कराया जा चुका है। इसी गांव में पशुचर की लगभग एक सौ बीघा को राजस्व टीम तथा पुलिस द्वारा अवैध कब्जा से मुक्त कराया गया है। इस पर शासकीय सम्पत्ति का बोर्ड लगाकर सुरक्षित किया गया । इसके अलावा ग्राम बरगदवा पूर्वी में गाटा संख्या 773/0 .090 हेक्टेयर रास्ता तथा इसी ग्राम में गाटा संख्या 1.5920 हेक्टेयर पशुचर की भूमि पर से स्थायी कब्जे को जेसीबी लगाकर हटवाया गया है।उक्त अवैध कब्जा गांव के मोहम्मद शाहिद खान पुत्र अब्दुल गनी द्वारा किया गया था। टीम में नायब तहसीलदार राघवेंद्र पांडेय के अलावा राजस्व निरीक्षक अनिरुद्ध प्रसाद,लेखपाल राजीव सिंह व विजय कुमार ,चन्द्रलाल तथा दीनानाथ आदि एवं पुलिस बल के साथ अतिक्रमण मुक्त कराया गया है।