सदस्य विधान परिषद हरिओम पाण्डेय ने वितरित किया 24 बेरोजगारों को नियुक्ति पत्र

*सदस्य विधान परिषद हरिओम पाण्डेय ने वितरित किया 24 बेरोजगारों को नियुक्ति पत्र*

 

*ग्रामोदय आश्रम पी.जी.कॉलेज सया में त्रिदिवसीय रोजगार मेला का हुआ आयोजन*

 

अंबेडकरनगर। जिला सेवायोजन कार्यालय ग्रामषि पं.रामकुमार पाण्डेय ग्रामोदय आश्रम महाविद्यालय बिरसिंहपुर सरैया,सया भीटी के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामोदय आश्रम पीजी कॉलेज बिरसिंहपुर सैरया सया के परिसर में दिनांक 4 जनवरी 2026 से 6 जनवरी 2026 तक आयोजित

त्रिदिवसीय रोजगार मेले में दिनांक 4 जनवरी 2026 को प्रथम दिन कुल 28 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। लगभग 300 बेरोजगार अभ्यर्थियों द्वारा उक्त रोजगार मेले में प्रतिभाग किया गया। प्रतिभागी कंपनियां द्वारा 127 बच्चों को अंतिम चयन के लिए सूचीबद्ध किया गया है सदस्य विधान परिषद हरिओम पांडेय के कर कमलों से 24 बच्चों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया

उक्त अवसर पर प्राचार्य राकेश त्रिपाठी,जिला सेवायोजन योजना अधिकारी प्रीति मिश्रा उपस्थित रहे।