पौली। पौली चौकी के सामने माता सिद्धेश्वरी देवी मंदिर और हनुमान मंदिर पौली मुख्यालय के पुजारी ने थाने में एक लिखित शिकायती पत्र देते हुए यह आरोप लगाया है कि उनके मंदिर से दानपात्र समेत अन्य सामग्री मंगलवार की रात में चोर उड़ा ले गए। उनका कहना है कि इस तरह की घटना पहले भी घट चुकी है।
धनघटा थाना क्षेत्र के बाबा कंकड़ेश्वर नाथ मंदिर परिसर में स्थित माता सिद्धेश्वरी देवी और हनुमान जी के मंदिर के पुजारी बृजलाल तिवारी पुत्र सूर्य नरायन तिवारी ने धनघटा थाने पर लिखित शिकायती पत्र देते हुए कहा है कि रोज की तरह पूजा पाठ करके भगवान का भोग लगाने के बाद स्वयं भी भोजन करके पुजारी सो गए। इसके बाद मंदिर में चोरी की घटना हुई। सुबह में जब आंख खुली तो देखा कि माता सिद्धेश्वरी देवी के मंदिर के पास रखा हुआ दान पत्र गायब था। जबकि अन्य पूजा सामग्री भी गायब थे। सुबह में काफी खोजबीन करने के बाद बाग में दान पात्र टूटा हुआ पाया गया। उनका यह भी कहना है कि 23 सितंबर 2025 को भी इस तरह की घटना घट चुकी है। जिसकी शिकायत पुलिस से की गई। जिसको संज्ञान में लेते हुए सी ओ धनघटा,थाना अध्यक्ष धनघटा और स्थानीय चौकी प्रभारी ने मौके का निरीक्षण किया। जिसके बाद दोबारा इस तरह की घटना नहीं होने का आश्वासन दिया। बावजूद इसके इस तरह की घटना बार-बार हो रही है। जिससे वह अब स्वयं को भी असुरक्षित महसूस करने लगे हैं।
Post Views: 60