नगर पंचायत कप्तानगंज की बोर्ड की बैठक स्थगित सभासदों ने किया धरना प्रदर्शन
*शक्ति शरण उपाध्याय*
बस्ती । कप्तानगंज नगर पंचायत पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक कार्यालय के सभागार में आयोजित थी । बैठक में जुटे सभासदों ने अपनी उपेक्षा का आरोप लगाते हुए बैठक से बहिष्कार किया । जिसका परिणाम रहा की बैठक अग्रिम सूचना तक स्थगित कर दी गई । सभासदों ने परिसर मे ही सांकेतिक धरना देकर जिम्मेदारों सभासदों की उपेक्षा और गुणवत्ता विहीन कार्य कराए जाने का आरोप लगाया।सभासदों ने अधिशासी अधिकारी को पत्र लेकर आरोप लगाया कि उनके प्रस्तावों के क्रम में उनके वार्डो में काम नहीं कराए जाते।जो कार्य कराए भी जाते हैं उसमें गुणवत्ता का कोई भी ध्यान नहीं दिया जाता । सफाई और प्रकाश व्यवस्था का बुरा हाल है । बार-बार मौखिक शिकायत किए जाने के बावजूद इस पर कोई प्रभावशाली कार्रवाई अभी तक देखने को नहीं मिली है । पिछले 30 महीने में केवल छह बार ही बोर्ड की बैठक हो सकी जो यह बताने के लिए काफी है कि सदस्यों को कितना महत्व दिया जाता है ।अधिशासी अधिकारी एसपी सिंह ने बताया कि जो प्रस्ताव बोर्ड के समिति हेतु रखे गए थे उसमें 10 सदस्यों का समर्थन प्राप्त नहीं हुआ इसलिए बैठक को स्थगित कर दिया गया है । नियम अनुसार पुनः बैठक कर योजना तैयार की जाएगी।
नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चौधरी ने बताया कि कप्तानगंज नगर पंचायत में सभी क्षेत्रों में इतने कम हुए हैं जो अपने आप में रिकॉर्ड है । अभी भी तमाम कार्य गतिमान है । गुणवत्तापूर्ण कार्यों का ही परिणाम रहा की कप्तानगंज को आदर्श नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त हुआ है । सभासदों की जो शिकायतें हैं वह भी हमारे परिवार के अभिन्न अंग है उन्हें भी संज्ञान में लेकर समुचित कार्रवाई की जाएगी । चाहे सभासद हो चाहे हम या अधिशासी अधिकारी सब का उद्देश्य नगर पंचायत को विकास कार्यों के क्षेत्र में अधिक से अधिक विकास करना है।