मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल वितरण करते बस्ती सांसद रामप्रसाद चौधरी
रिपोर्टर शक्ति शरण उपाध्याय
बस्ती । दिव्यांग सशक्तिकरण और सांसद निधि के संयुक्त अंशदान से सोमवार को कप्तानगंज ब्लाक परिसर में पूर्व मंत्री व सांसद रामप्रसाद चौधरी ने 8 दिव्यांगों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल वितरित की । उन्होंने कहा कि समाज के हर व्यक्ति का चतुर्दिक विकास होना चाहिए । इसके लिए हम सबको हमेशा प्रयत्नशील रहना चाहिए । दिव्यांग जनों को समाज के मुख्य धारा से जोड़ने के लिए हमने हमेशा प्रयास किया है । उसी की एक कड़ी में आज आठ लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है । ऐसे प्रयत्न निरंतर चलते रहेंगे । उन्होंने कहा कि हमारा हमेशा प्रयास समाज के सभी वर्गों को अधिक से अधिक लाभ दिलाने का रहा है । जो जिस तरह से पात्रता रखता है । उसे सुविधा दिलाना हमारे वरीयता क्रम में शामिल है । आज से यह आठ लोग आसानी से कहीं आ जा सकेंगे । अब इन्हें इस कार्य के लिए किसी दूसरे का मुंह नहीं देखना पड़ेगा ।दिव्यांग मनीष कुमार, संत कुमार ,फूलमती ,राधेश्याम,बेबी मिश्रा, मोहम्मद इलियास ,बुधीराम और गोकरन लाभ पाकर काफी प्रसन्न दिखाई पड़े । इस दौरान कप्तानगंज के नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चौधरी ए डी ओ समाज कल्याण कमलेश शुक्ल , एडीओ आईएसबी नरेंद्र पांडेय ,मनीष चौधरी आज उपस्थित है