सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन: ब्लू हाउस बना चैंपियन

सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन: ब्लू हाउस बना चैंपियन

 

जितेन्द्र पाठक

 

संतकबीरनगर, जिले के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद में चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रोफेसर ओपी पाण्डेय के साथ विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने शील्ड, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

 

*ब्लू हाउस ओवरऑल चैंपियन, ग्रीन हाउस दूसरे स्थान पर*

 

कार्यक्रम के दौरान ब्लू हाउस ओवरऑल चैंपियन रहा, वहीं ग्रीन हाउस दूसरे स्थान, रेड तीसरे और येलो हाउस चौथे स्थान पर रहा। कार्यक्रम के दौरान चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता को बेहतर तरीके से कवरेज करने वाले मीडिया कर्मियों का भी विद्यालय परिवार ने बेहतर तरीके से सम्मान किया।

 

*डा उदय प्रताप चतुर्वेदी का संबोधन*

 

विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को खेल के माध्यम से भी आगे बढ़ाने का काम हमेशा किया जा रहा है, जिससे छात्र छात्राएं खेल के माध्यम से आगे बढ़कर विद्यालय ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश का मान बढ़ाएं। उन्होंने सफल आयोजन के लिए विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ-साथ खेलकूद के ट्रेनरों को भी बधाई दी है।

 

*प्रोफेसर ओपी पाण्डेय का संबोधन*

 

मुख्य अतिथि प्रोफेसर ओपी पाण्डेय ने कहा कि जिस तरीके से विद्यालय परिवार ने बहुत चंद समय में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया था, वह बेहतर और सराहनीय था। उन्होंने छात्र-छात्राओं और प्रबंध तंत्र के साथ-साथ सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को इस बेहतर आयोजन के लिए बधाई देते हुए उनको शुभकामना दी है।

 

*प्रबंध निदेशिका सविता चतुर्वेदी का संबोधन*

 

प्रबंध निदेशिका सविता चतुर्वेदी ने कहा कि विद्यालय परिवार का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद और अन्य गतिविधियों में भी आगे बढ़ाना है, जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके।

 

*प्रिंसिपल रविनेश श्रीवास्तव का संबोधन*

 

प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन सराहनीय रहा। उन्होंने कहा कि विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद को भी विशेष महत्व दिया जाता है, जिससे छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास हो सके।