भाजपाइयों ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती किया किसान गोष्ठी

भाजपाइयों ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती किया किसान गोष्ठी

 

बस्ती ( अनुराग लक्ष्य न्यूज ) भारत रत्न विभूषित किसान मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस को किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाते हुए हर्रैया स्थिति बभनान चौराहे पर एक गोष्ठी का आयोजन किया कार्यक्रम में बतौर अतिथि उपस्थित वरिष्ठ भाजपा नेता चन्द्रमणि पाण्डेय सुदामा ने कहा कि किसानों की समस्यायों का संग्रह व समाधान सुनिश्चित कराना ही हमारा व हमारी पार्टी की प्राथमिकता है। पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने सिर्फ किसानों को सपना नहीं दिखाया अपितु उनके सपनों को साकार करने में अपना जीवन समर्पित कर दिया सामान्य से परिवार में जन्मे चौधरी चरण जी ने न केवल अपने अल्पकालीन मुख्यमंत्रित्व काल में गन्ना किसानों के गन्ना मूल्य को दोगुना करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया अपितु ब्रिटिश हुकूमत से भी लड़कर किसने हितों में अनेक कार्य कराये थे हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है उन्होंने कहा कि लक्ष्य के प्रति शतत प्रयास करने से बड़ी से बड़ी समस्याओं का समाधान निश्चित होता है। इसके पूर्व श्री पाण्डेय सहित उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किसान मसीहा को नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शिव चरण जयसवाल व संचालन गिरजा शंकर द्विवेदी ने किया इस मौके पर मंडल महामंत्री शक्तीदीप पाठक, किसान मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री विमलेंद्र सिंह,जगदम्बा प्रसाद गुप्ता,वेद प्रकाश तिवारी,चन्द्रप्रकाश तिवारी, सत्यनारायण पाण्डेय,राजीव पाण्डेय, पंकज त्रिपाठी,अखिलेश वर्मा,अरूण सिंह,अतुल्य रत्न सिंह,पप्पू चौधरी,पवन शुक्ल, गणेश पाण्डेय प्रमुख रूप से मौजूद रहे।